Site icon 24 News Update

उदयपुर में पुलिस की कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर वाली 18 बाइक जब्त

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज़ आवाज निकालने वाली 18 बुलेट बाइक जब्त की हैं। हिरण मगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत की, ताकि ध्वनि प्रदूषण और सड़क पर होने वाली दिक्कतों को रोका जा सके। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी भरत योगी ने विशेष टीम बनाई। 2 दिन तक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 18 बाइक जब्त की गईं। बाइकों के साइलेंसर खोलकर डिसमेंटल (अलग) कर दिए गए। इन बाइकों की तेज़ पटाखे जैसी आवाज से राहगीरों को डर और ध्वनि प्रदूषण होता था। ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा कारण तेज आवाज से राहगीरों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। तेज ध्वनि से अचानक डर के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, अस्पतालों और संवेदनशील इलाकों में इस तरह के वाहन बेहद परेशान करते हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर ट्रैफिक नियमों के खिलाफ हैं, और धारा 190 (2) मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने और जब्ती का प्रावधान है।
पुलिस की अपील
वाहन मालिक कंपनी द्वारा तय किए गए मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर का इस्तेमाल करें। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़कें सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त रहें। उदयपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से तेज़ आवाज वाली बाइकों पर रोक लगेगी। लोगों को चाहिए कि वे नियमों का पालन करें और ध्वनि प्रदूषण को कम करने में सहयोग दें।

Exit mobile version