24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में नेटबंदी की अवधि बुधवार दोपहर 2 बजे तक बढ़ाई गई है। इस दौरान निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने जारी किए आदेश। जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर के पत्रांक एवं जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के पत्रांक द्वारा शहर उदयपुर में दिनांक 16. 08 2024 को सूरजपोल थाना क्षेत्र में घटित घटना को लेकर कानुन व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है. अत साम्प्रदायिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को मध्यनजर रखते हुये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत उदयपुर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्पूर्ण उदयपुर शहर, बेदला. बडगांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली, भुवाणा में आज 20.08.2024 को सांय 10.00 बजे से 21.08.2024 को दोपहर 02 बजे तक इन्टरनेट सेवाएं (लीज लाईन को छोडते हुए) बन्द करने की सिफारिश की हैं। प्रमुख शासन सचिव, गृह (ग्रुप-9) विभाग, राजस्थान सरकार के पत्र क्रमांक प.35 (4) गृह-9/2017 पार्ट-2 जयपुर दिनांक 23.11.2021 अनुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर एवं जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर द्वारा की गई उक्त सिफारिश के अनुसार आपराधिक घटना की संवेदनशीलता, कानून व्यवस्था को बनाये रखने तथा लोकसुरक्षा एवं लोकआपात के दृष्टिगत व असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक प्रकार की अफवाह फैलाने से लोकशांति भंग होने और कानून व्यवस्था प्रतिकूल रूप से बाधित होने की आशंका के मध्यनजऱ कानून व्यवस्था, लोकशांति बनाये रखने एवं लोक सुरक्षा हेतु निरोधात्मक कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। मेरा समाधान हो गया है कि उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत उपरोक्त क्षेत्र में इन्टरनेट (लीज लाईन एवं ब्रॉडबैंड सेवाओं-लैंडलाईन फोन के साथ प्रदत्त इन्टरनेट सेवा को छोडते हुए) निलम्बित किया जाना लोकआपात एवं लोकसुरक्षा के दृष्टिगत अत्यन्त आवश्यक है। अत: गृह विभाग के आदेश क्रमांक प.35 (4) गृह-9/2017 पार्ट-2 जयपुर दिनांक 23.11.2021 से दूरसंचार अस्थायी सेवा निलम्बन (लोक आपात या लोकसुरक्षा) नियम 2017 के नियम 2(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में निम्न हस्ताक्षरकर्ता द्वारा आज दिनांक 20.08.2024 को सांय 10.00 बजे से दिनांक 21.08.2024 को दोपहर 02 बजे तक सम्पूर्ण उदयपुर शहर, बेदला, बडगांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली, भुवाणा में इन्टरनेट सेवा (लीज लाईन एवं ब्रॉडबैंड सेवाओं-लैंडलाईन फोन के साथ प्रदत्त इन्टरनेट सेवा को छोडते हुए) को निलम्बित किया जाता है। उदयपुर शहर, बेदला, बडग़ांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और भुवाणा क्षेत्र में निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमपीयूएटीः छठवीं पंचवर्षीय समीक्षा दल बैठक का उद्घाटन 24 News Update 20 08 2024 Epaper- 168 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें