Advertisements
डूंगरपुर। उदयपुर से असारवा चलने वाली वाली डेमू ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र ने दड़ोडिया के पास महिला ट्रेन से कट गई। उसके चिथड़े उड़ गए। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि डेमू ट्रेन की चपेट में महिला आ गई। डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से करीब 4 किमी दूर दड़ोडिय़ा गांव के पास यह वाकया हुआ। महिला रेलवे पटरियों पर आ गई। उसके चिथड़े उड़ गए। कुछ समय के लिए ट्रेन मौके पर रुक गई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। सिर और शरीर के हिस्से के चीथड़े उड़ गए। लोगो की भी भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्चरी में शव को रखवाया है। पुलिस पहचान करवाने के प्रयास में लगी है।

