24 न्यूज अपडेट.भीलवाड़ा। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के खेड़ा खूंट माताजी के निकट ईवी स्कूटी ने चार्जिंग के दौरान आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख में तब्दील हो गई। यह स्कूटी घर के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी। आग से लोग भागने लगे। अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने बातया कि एक टैंट हाउस के बाहर खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में चार्ज हो रही थी कि अचानक आग लग गई। दमकल वाहन ने कुछ समय में आग पर काबू पा लिया और कोई बड़ा हादसा टल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। वाहन मालिक अर्पित जैन ने बताया कि संजय कॉलोनी में देवरिया बालाजी रोड स्थित खेड़ा खूंट माताजी के पास स्थित एक टैंट हाउस के बाहर उनकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी। इस दौरान बैटरी में अचानक आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईवी वाहनों के लगातार आग लगने की घटनाएं सामने के बाद इसे गंभीरता से लेकर गहन पड़ताल होनी चाहिए और जो ईवी सुरक्षित नहीं है उनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए ताकि जानों माल का नुकसान नहीं हो। आजकल लोग बड़ी संख्या में ईधन का पैसा बचाने के लिए इलेक्ट्रिक रूकूटी व अन्य वाहन खरीद रहे हैं लेनिक क्या ये सुरक्षित हैं इस पर सरकारी स्तर पर अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह तो गनीमत रही कि यह किसी पार्किंग मे ंनहीं थी। ऐसे में कई जगह लोग अलग से इन वाहनों को पार्क करवाने लग गए हैं।
ईवी स्कूटी है तो मुमकिन है :ःः चार्जिंग के दौरान ईवी स्कूटी में लगी आग, मिनटों में जलकर राख

Advertisements
