गोगुन्दा। आशाराम बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति राजस्थान व राजस्थान समिति सूरत की ओर से शिष्या साध्वी ज्योत्सना बहन के सान्निध्य में दीपावली निमित्त प्लायापीपला (गोगुन्दा) में गरीबों में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गरीबों में परात, कम्बल, कपड़े, चप्पल, टॉस, खाद्य तेल, साबुन, चावल, जुराब, कैलेंडर, टोपी, लॉकेट, साहित्य, रेडीमेड वस्त्र, आँवला मुरब्बा व अन्य जरूरतमन्द सामग्री के साथ दक्षिणा भी दी गई। साध्वी ज्योत्स्ना बहन ने बताया कि पूज्य बापूजी के आश्रमों द्वारा गरीबों में भंडारे के अलावा अनेकां सेवा कार्य होते हैं। जैसे युवाओं के उत्थान के लिए युवा सेवा संघ, बच्चों के लिए बाल संस्कार केंद्र, महिलाओ के लिए महिला उत्थान मंडल, मातृ-पितृ पूजन दिवस, तुलसी पूजन दिवस, कैदी उत्थान कार्यक्रम, गीता भागवत सत्संग कार्यक्रम, गौशालाएं। समिति प्रवक्ता चाम्पाराम ने बताया कि भंडारे का हजारों जरूरतमंद लोगों ने लाभ लिया। आशाराम बापू बताते है कि अपने घर की आवश्यकता तो हर कोई पूरी करता तो लेकिन जो साधनों से रहित पड़ोसियां, गरीबों के घर की आवश्यकता को यथासम्भव पूरा करता है वही सच्चा सेवाभावी मनुष्य है। बापूजी के इन श्रीवचनों को ध्यान मे रखकर हर त्यौहार, पर्व व आवश्यकता अनुसार बापूजी के साधक विश्वंभर में गरीबों में भंडारे करते रहते हैं। वर्षभर हमारे सनातन संस्कृति में “वसुधेव कुटुम्बकम” की भावना का आहवान किया गया है। संसार मे लोग केवल अपने आनंद, अपने परिवार की जरूरत पूरी कर खुशी अनुभव करते हैं परंतु बापू के प्यारे तो “सब सुखी सम्पन्न रहे” की भावना से कहीं गरीबों मे भंडारे तो कहीं कीर्तन यात्रा तो कहीं कत्लखाने मे जा रही गायों को बचना तो कहीं कैदी उत्थान कार्यक्रम जैसे अनेकों समाज उत्थान कार्य करते रहते है। इस दौरान लोगो ने गीता भागवत सत्संग श्रवण किया तथा सभी को भोजन प्रसाद भी करवाया गया।
आशाराम बापू के साधकों ने किया भंडारे का आयोजन, हजारो लोगों ने लिया भंडारे व हरिनाम सत्संग का लाभ

Advertisements
