Site icon 24 News Update

आयुर्वेद विभाग द्वारा पिलादर में डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। आयुर्वेद विभाग उदयपुर के निर्देशानुसार धनवंतरी सप्ताह के दूसरे दिन राजकीय आयुर्वेद औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलादर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलादर के बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रियंका जैन ने बताया की विधार्थियो डेंगू बुखार जो अभी बहुत अधिक फैल रहा है उससे बचाव के लिए किन-किन सावधानियां को अपनाना चाहिए, शरद ऋतु मे किस प्रकार का खान पान लेना चाहिए, आयुर्वेद के अनुसार कैसी दिनचर्या होनी चाहिए, बच्चों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपायो के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी. योग प्रशिक्षक दिनेश रेबारी द्वारा बच्चों को योग करने के नियमो की विस्तार से जानकारी दी गयी।

Exit mobile version