24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. इतिहास , कला, धर्म-संस्कृति व पर्यावरण के संवर्धन व संरक्षण को समर्पित पत्रिका “अक्षय लोकजन” (जुलाई- सितंबर 2024) के जनजाति विशेषांक का लोकार्पण उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत के कर कमलों से हुआ। अपने संदेश मे श्री रावत ने कहा कि इस विशेषांक मे जनजातियाँ पर प्रकाशित विविध जानकारी संपूर्ण भारतीय समाज को जागरुक करने के लिये महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने अक्षय लोकजन की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उत्तरोत्तर नवीन जानकारी प्रकाशित करते रहने का आह्वान किया।
मुख्य संपादक डा मनीष श्रीमाली ने बताया कि इस विशेषांक मे जनजातीय संस्कृति एवं इतिहास विषय पर आलेखों सहित प्राचीन से लेकर आधुनिक इतिहास तक के जनजातिय नायकों एवं मनगढ़ की घटनाओं का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत है।
इस अवसर अक्षय लोकजन के संपादक सुखाड़िया विश्वविद्यालय इतिहास के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर मनीष श्रीमाली, प्रकाशक जयकिशन चौबे, लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा, सदस्य इंद्र सिंह राणावत, सह संपादक मनोहर मूंदड़ा, शंकर पटेल, राजकुमार शर्मा सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
अक्षय लोकजन – जनजाति विशेषांक का उदयपुर सांसद द्वारा लोकार्पण

Advertisements
