24 न्यूज अपउेट, यूपी डेस्क। हाथरस से बुरी खबर आ रही है यहां पर भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई व 150 से अधिक भक्त घायल होने का समाचार है। कई की हालत गंभीर हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 27 की मौत की पुष्टि हो गई है। 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं व वहां पर करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। शवों का पंचनामा बनवाया जा रहा है जिसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद हालात भयावह व अफरा तफरी के हो गए हैं। घायलों और मृतकों को बस-टैंपों में डालकर जिला अस्पताल ले जाया गया है। सीएम योगी ने एडीजी आगरा और कमिश्नर को अलीगढ़ पहुंचने के आदेश दिए हैं। डीएम और एसपी मौके पर हैं। सत्संग में 15 हजार से अधिक लोग आए थे। अस्पताल में हालात यह हो गए हैं कि एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा है। सरकारी अस्पताल फुल हो गए हैं व प्राइवेट रिजर्व किए गए हैं। लोगों का हुजूम भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहा है। बताया जा रहा है कि सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे व हॉल छोटा ही था। वहां का गेट पतला था तभी पीछे से धक्का आया और पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े तथा कुचल गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि भोले बाबा उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पटयाली तहसील के गांव बहादुर नगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया था कि वे गुप्तचर ब्यूरो में नौकरी करते थे। साकार विश्व हरि भोले बाबा के अनुयायी पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में ज्यादा हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation असम में बाढ़ से बदतर हालात, चीनी सीमा के इलाकों से संपर्क कटा; बह गए पुल, काजीरंगा टाइगर रिजर्व में 61 वन शिविर डूबे, पलायन कर रहे पशुओं की सुरक्षा के लिए धारा-144, ईटानगर में 2 से 6 तक स्कूल बंद, पीएम मोदी व गृहमंत्री शाह ने किया सीएम को फोन अपडेट न्यूज…..हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 122 की मौत, 150 से ज्यादा घायल, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान, पीएम मोदी ने सदन में जताया शोक