24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comसीएम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी कल बांसवाड़ा आएंगेबांसवाड़ा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को बांसवाड़ा आएंगे। सीएम शर्मा पाड़ला चौराहा पर आंबापुरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद सीएम और प्रदेशाध्यक्ष बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय पंड्या ने बताया कि सीएम जयपुर से हेलीकॉप्टर से ही दोपहर 12 बजे पाड़ला चौराहा आएंगे।दोपहर 12.15 बजे सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने के बाद 12.30 बजे कॉलेज परिसर पहुंचेंगे। जहां से कुशलबाग मैदान जाएंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी भाजपा में शामिल होंगे। सांसद प्रत्याशी महेंद्रजीतसिंह मालवीया, जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, नगर अध्यक्ष नीलेश जैन, बलवंत पंचाल ने कुशलबाग मैदान में प्रस्तावित सभास्थल का जायजा लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला के गले से 2 तोला सोने की चेन पार बॉर्डर पर सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी:राजस्थान-गुजरात के अधिकारियों ने शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराने पर की चर्चा