24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 114 वे संस्करण को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। विधायक कृपलानी ने मन की बात कार्यक्रम को अपने निवास पर सुना।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मंडल निम्बाहेड़ा के बडोली घाटा बूथ पर मंडल अध्यक्ष अशोक जाट एवं मंडल प्रवासी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ की उपस्थिति में कार्यक्रताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान पर चर्चा की तथा भाजपा सदस्यता अभियान के तहत बुथ पर सदस्य बनाएं।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण जाट, धर्मपाल जाट, अम्बालाल जाट, कंवरलाल जाट, हीरालाल नायक, रतन मीणा, प्रेम गायरी, लाभचंद सुथार, दिनेश मीणा, मुकेश मीणा, कन्हैयालाल जाट, अमर चंद कुम्हार, नरेश जाट, पवन जाट, आशीष जाट सहित पचास से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.