निम्बाहेड़ा।
निंबाहेड़ा के दशहरा मेला प्रांगण पर प्रतिवर्ष कंपनी के व्यवसायिक गतिविधियों के अंतर्गत लगने वाली जे.के. सीमेंट वर्क्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जेके सीमेंट वर्क्स मांगरोल एवं निम्बाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, तहसीलदार गोपाल जीनगर का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जेके सीमेंट की व्यावसायिक एवं जनहित के संदर्भ में की जा गतिविधियों के बारे में जानकारियां ली।
इस अवसर पर कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, सदर थानाधिकारी संजय शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, भाजयुमो नगर महामंत्री आशीष टांक सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर के गणमान्य पत्रकार मौजूद रहे।
इसके साथ ही विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने जेके सीमेंट की सुरभि महिला क्लब द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर क्षेत्र की महिलाओं को स्वालंबन बनाने के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.