24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर 4 में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का समापन 15 अक्टूबर को हुआ, इसमें पूरे राज्य के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रश्न मंच,आचार्य पत्र वाचन, कथा कथन,आशु भाषण,मूर्ति कला, लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का अलग-अलग वर्गों में आयोजन हुआ।समापन समारोह में अतिथियों का परिचय विद्या भारती उदयपुर के जिला सह सचिव लाल सिंह शक्तावत जी द्वारा कराया गया। मंचस्थ अतिथियों में किसना राम जी, पूनम चंद जी, सतीश जी, रमेश जी शुक्ला, कैलाश चंद्र जी शर्मा और शंभू सिंह आसोलिया थे ।कार्यक्रम का प्रतिवेदन क्षेत्रीय संयोजक रमेश चंद्र शुक्ला द्वारा रखा गया आपने बताया कि संपूर्ण राजस्थान से 43 विद्यालयों के भैया बहनों और आचार्य ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अलग-अलग वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किया।स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह राव ने बताया की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर बाड़मेर ने, बाल वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद बाराँ ने, किशोर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर बाड़मेर, तरुण वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर सुजानगढ़ चुरु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कथा कथन में शिशु वर्ग में पलक वैष्णव तथा बाल वर्ग में मानवेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसी तरह से बाल वर्ग में मूर्ति कला में राधिका नागर आदर्श विद्या मंदिर केलखेड़ी छीपाबड़ौद बाराँ तथा किशोर वर्ग में प्रतिभा नागर आदर्श विद्या मंदिर झालावाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त।लोकनृत्य प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर केलखेड़ी छीपाबड़ौद बाराँ की बालिकाओं ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया साथ ही आशु भाषण प्रतियोगिता में तरुण वर्ग में भव्य व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता प्रतिभागी आगामी 16 नवंबर से उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राजेश जी चौबीसा द्वारा किया गया। आपने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, उनके साथ आने वाले अध्यापकों तथा प्रबंध व्यवस्था में लगे सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए आभार प्रकट किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतहसागर में युवक ने लगाई छलांग डॉ ख़राडी को मिला अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्मान