24 न्यूज अपडेट. जयपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनकी एंडोस्कोपी जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई। संभावना है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पेट में किसी संभावित समस्या का पता लगाने के लिए एंडोस्कोपी की गई। रिपोर्ट में कोई समस्या नहीं पाई गई। डॉक्टरों ने देवनानी को स्वस्थ बताया और वापस वार्ड में शिफ्ट कर दिया। आपको बता दें कि पटना में तबीयत बिगड़ीः देवनानी अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना गए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। वहां ईसीजी, 2-डी इको सहित अन्य जांचें की गईं। पिछले साल एंजियोग्राफी करवाई होने के कारण, इस बार एंजियोग्राफी नहीं करवाई गई। जयपुर में स्वास्थ्य जांच की गई।एसएमएस अस्पताल में डॉक्टर दीपक माहेश्वरी और डॉ. दिनेश गौतम की देखरेख में एंजियोग्राफी जांच की गई। हार्ट की आर्टरी के निचले स्तर पर 45 प्रतिशत ब्लॉकेज पाया गया, जो सामान्य है और खतरे का कारण नहीं। मंगलवार रात, डॉक्टरों की अनुमति से देवनानी घर गए और सुबह फिर अस्पताल लौटे। पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वासुदेव देवनानी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। एंडोस्कोपी और अन्य जांचों में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। डॉक्टरों के मुताबिक, वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। आयड़ नदी में 75 करोड़ रूपए खर्च करके सौंदर्यीकरण के काम करवाए गए हैं लेकिन अब तक नदी वेनिस जैसी नहीं बन पाई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पार्श्वनाथ तीर्थंकर का महामस्तकाभिषेक जीवन का आलोक देने वाला—राज्यपाल कथनी-करनी में अंतर : बैठक में किए भर्ती परीक्षाएं चाक-चौबंद होने व परीक्षार्थियों के सुविधाओं के दायरे, लेकिन हकीकत में एग्जाम सेंटर पर मोबाइल तक रखने की व्यवस्था नहीं