कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट लि. द्वारा दिनांक 10.10.2024 को कवि सम्मेलन का शुभारम्भ वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड श्रीमान नितिन जैन एवं वंडर यूफोरिया की अध्यक्षा श्रीमति अरूणा जैन ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि तथा पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा तथा वंडर सीमेंट से श्री अमित जी मेहता, श्री मनोज शर्मा, श्री दुर्गा दास राठौड़, श्री एन एल कुशवाहा, श्री बसंत हेडा, श्री ओ. पी. राजपुरोहित, श्री सुरेश चन्द्र जूनवाल, श्री हेमेंद्र सिंह झाला, श्री शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, श्री शैलेश सिंह, मनोज शर्मा, वण्डर यूफोरिया की सचिव श्रीमति कविता शर्मा, श्री प्रहलाद सोनी, श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित वण्डर सीमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अध्यक्ष नगर पालिका निम्बाहेड़ा श्री सुभाष शारदा, अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा तथा पार्षदगण मौजूद रहे। वंडर सीमेंट के द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में देवास से आए शशिकांत यादव के कुशल संचालन एवं वीर रस के ओजस्वी कवि विनीत चैहान ’ओज़’ (अलवर) पं. सुनील व्यास (राजसमन्द), दिनेश बावरा (मुंबई), कीर्ति काले (दिल्ली), जानी बैरागी (धार), कविता तिवारी, मनिका दुबे (जबलपुर), मुन्ना बैटरी (मंदसौर), हेमन्त पाण्डे (कानपुर), मारुति नंदन (हाड़ोती), सूत्रधार विनोद सोनी का निम्बाहेड़ा विधायक श्रीमान श्रीचन्द कृपलानी एवं वण्डर सीमेंट के यूनिट हेड जैन ने गुलदस्ता भेंट कर मेवाड़ी परम्परा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विकास पंचैली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, निम्बाहेड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भी उपस्थित थे। वंडर सीमेंट लि. द्वारा प्रायोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य रचनाओं से तड़के 4ः30 तक समा बांधा। जिसमें लखनऊ से आई कविता तिवारी ने मां सरस्वती की आराधना ’देवी सरस्वती मां, बेटी बुला रही है’ से काव्य रचनाओं का सफर आरम्भ किया कवि सम्मेलन को गति प्रदान करते हुए संचालक शशिकांत यादव ने हास्य रस के कवि मुन्ना बैट्री को मंच सौंपा तो उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गडगडाहट से ’बैट्री’ को स्वागत किया। श्रृंगार रस की कवियत्री मणिका दूबे ने काव्य पाठ किया। कवियत्री कविता तिवारी द्वारा कल्लाजी राठौड़ पर सुनाई कविताओं का उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाकर जमकर समर्थन किया। हास्य रस के कवि पं. सुनील व्यास, जानी बैरागी, दिनेश बावरा, हेमन्त पाण्डेय ने अपनी रचनाओं से कवि सम्मेलन में जान फूंक दी। कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि विनीत चैहान ’ओज’ ने मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विरगाथा का गुणगाान किया। कवि सम्मेलन में हजारों की संख्या में जनसमुदाय ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कवि सम्मेलन में निम्बाहेड़ा क्षेत्र के नगरवासी, ग्रामवासी, वंडर सीमेंट आर. के. नगरवासी, नगर पलिका के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों सहित मालार्थियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर कवि सम्मेलन का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल सोमानी ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट लि.आर. के. नगर निम्बाहेड़ा में, गरबा रास – 2024 का आयोजन विजया दशमी पर महा मांगलिक का आयोजन