138 में से 2 वोट निरस्त, 136 में से 107 वोट कुलदीप को व 29 मत भगवान को मिले 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद हेतु रविवार को चेतक स्थित प्रेस क्लब भवन में चुनाव सम्पन्न हुए। दोपहर 12 से 2 बजे तक हुए मतदान में पात्र 148 मतदाताओं में से 138 सदस्यों ने अपने मत का उपयोग किया। 2 मत निरस्त माने गए।चुनाव संयोजक रफ़ीक एम पठान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। मतदान प्रक्रिया के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन प्रक्रिया हुई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भगवान प्रजापत और कुलदीप सिंह गहलोत ने आवेदन प्रस्तुत किया।इसके पश्चात 11.30 तक नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के समय समाप्त होने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में होने से चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। दोपहर 12 से 2 बजे तक वोटिंग हुई जिसमें क्लब सदस्यों से उत्साह दिखाते हुए मतदान क़िया। दोपहर 2 बजे बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें भगवान प्रजापत को 29 मत मिले जबकि कुलदीप सिंह गहलोत को 107 वोट प्राप्त हुए। कुलदीप सिंह गहलोत 78 वोट से विजेता हुए। चुनाव अधिकारी ने विजयी कुलदीप सिंह गहलोत को निर्वाचन पत्र प्रदान किया। इस दौरान क्लब से जुड़े वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष उग्रसेन राव, मानवेन्द्र सिंह राठौड़, संजय खाब्या, प्रकाश शर्मा, नारीश्वर राव, अख्तर खान, छोगालाल भोई, राजेश वर्मा, मनु राव, प्रताप सिंह राठौड़, निवर्तमान अध्यक्ष कपिल श्रीमाली सहित क्लब से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष कपिल श्रीमाली ने विजयी …. को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव एक प्रक्रिया है। सभी पत्रकार एकसाथ है और एकता से ही क्लब के विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जहाजपुर पथराव अपडेट :केबिनों पर बुलडोजर चला, मस्जिद के दस्तावेज 24 घंटे में मांगे, हालात काबू में, 9 जने डिटेन जहाजपुर में भगवान के बेवाण रेवड़ी पर जहाजपुर की जामा मस्जिद से पत्थर बाजो पर कठोर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन