जयपुर। राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले राजस्थान के खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में निम्स युनिवर्सिटी के स्पोट्र्स बोर्ड सचिव, डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने भाग लिया। यह समारोह जयपुर के होटल मेरीएंट में आयोजित किया गया, जहां स्कीट शूटिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और ओलंपियन अनन्तजीत सिंह नरूका तथा महेश्वरी चौहान को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य पेरिस ओलंपिक खेलों में राजस्थान प्रदेश की ओर से भाग लेने वाले इन दो खिलाडिय़ों की उपलब्धियों को सराहना था। अनन्तजीत सिंह नरूका और महेश्वरी चौहान ने हाल ही में आयोजित हुए पेरिस ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो भारतीय टीम ने स्कीट शूटिंग में चीन से ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 01 अंक से पीछे रहने के कारण कांस्य पदक से चुके फिर भी यह उपलब्धि राजस्थान के खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़े गर्व का विषय है और ओलंपिक खेलों में राजस्थान प्रदेश का नाम रोशन किया है।निम्स युनिवर्सिटी के प्रो. अमेरिका सिंह, प्रो चांसलर की ओर से डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने ओलंपियन स्कीट शूटर अनन्तजीत सिंह नरूका और महेश्वरी चौहान को निम्स युनिवर्सिटी में आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। यह निमंत्रण उनकी उपलब्धियों की सराहना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से था। सम्मान समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाडिय़ों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की और भविष्य में उनके और अधिक सफल होने की कामना की। इस अवसर पर, खेल जगत के अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रकट की और इन खिलाडिय़ों के साथ अपने अनुभव साझा किए।राजस्थान ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुए ओलंपियन सम्मान समारोह में राजस्थान ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष, तेजस्वी गहलोत, सचिव, सुरेन्द्र गुर्जर, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह शेखावत,हॉकी राजस्थान के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा सहित ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेसमेंट में बरसों से चल रही है लायब्रेरी, ऊपर से दबाव आते ही बंद करवाने निकल पड़ी निगम की टीम, बड़ा सवाल-अब तक कहां सो रहे थे??? किसके दबाव में कार्रवाई नहीं की??? यहां भी मिल रही तारीख पर तारीख : विनेश के सिल्वर मेडल पर फैसला फिर टाला, 16 अगस्त की तारीख दे दी