24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमला करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस पर पिछले पांच दिनों से आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर भारी दबाव था। कई सवाल भी उठ रहे थे कि आखिर पुलिस किसके दबाव में आकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार के एक बड़े राजनेता सहित कई बड़े नामों के इन्वोल्वमेंट के चर्चे हो रहे थे। कल ही इस मामले में मार्बल व्यवसाइयों ने भी गहरा आक्रोष जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था और आरोपियों के नाम सहित जमीन के सारे कच्चे चिट्ठे उनके सामने खोले थे। आज उदयपुर एसपी योगश गोयल ने मीडिया को बताया कि कपिल सुराणा का कुछ व्यक्तियों ने पीछा कर उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। उनकी गाडी क्षतिग्रस्त कर दी गई व लूटपाट की गई थी। इस प्रकरण में आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने विक्रम सारंगदेवोत, निर्मल नागदा और भगवान राव को गिरफ्तार किया है। अब तक की पूछताछ में जमीन व अन्य विवादों की बात सामने आ रही हैं। एफआईआर में अन्य नाम भी हैं उनके बारे में भी छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही मामले में किनका हाथ रहा है, कौन कौन षडयंत्र में शामिल हुआ, उसका पता लगाया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शुरू हुई पांचवीं बोर्ड की परीक्षा, पेपर पर पुरानी एंट्री से शिक्षक हैरान, बेक टू बेक परीक्षा से बच्चे परेशान जीबीएच के डाक्टरों ने बचाई जान, गन्ने के चरखे में फंस गए थे बाल