24 न्यूज अपडेट. स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारतीय महिला टीम ने राजकोट में आयरलैंड टीम की वो धुलाई की जो बरसों तक याद रहेगी। टीम ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर तो बनाया ही पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर रिकॉर्ड 435 रन भी बना डाले। तीन दिन पहले ही आयरलैंड के ही खिलाफ 370 रन का रिकॉर्ड बनाया था जो आज ध्वस्त कर दिया। महिलाओं के वनडे क्रिकेट में ये चौथा सर्वाधिक स्कोर है। न्यूजीलैंड ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 491 रन बनाए थे। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने 70 गेंद में शतक ठोक दिया जो भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक है। स्मृति ने 80 गेंद में 135 रन बनाए। राजकोट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन का पहाड जैसा स्कोर खड़ा किया इसमें स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक लगाया। प्रतीका ने 129 बॉल पर 154 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी हुई। ऋचा घोष ने 42 बॉल पर 59 रन बनाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हार से बीसीसीआई में भूचाल, क्रिकेटरों की पत्नियां केवल दो हफ्ते ही रहेंगी साथ फार्च्यून हाईट्स अनसेफ : सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने किए 6 वार, सिर, गले और पीठ पर गंभीर जख्म, हुई सर्जरी