Site icon 24 News Update

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने की आयरलैंड टीम की कूट-कूट कर धुलाई, रिकॉर्ड 435 रन, वनडे का चौथा सर्वाधिक स्कोर, दो शतक

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारतीय महिला टीम ने राजकोट में आयरलैंड टीम की वो धुलाई की जो बरसों तक याद रहेगी। टीम ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर तो बनाया ही पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर रिकॉर्ड 435 रन भी बना डाले। तीन दिन पहले ही आयरलैंड के ही खिलाफ 370 रन का रिकॉर्ड बनाया था जो आज ध्वस्त कर दिया। महिलाओं के वनडे क्रिकेट में ये चौथा सर्वाधिक स्कोर है। न्यूजीलैंड ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 491 रन बनाए थे। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने 70 गेंद में शतक ठोक दिया जो भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक है। स्मृति ने 80 गेंद में 135 रन बनाए। राजकोट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन का पहाड जैसा स्कोर खड़ा किया इसमें स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक लगाया। प्रतीका ने 129 बॉल पर 154 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी हुई। ऋचा घोष ने 42 बॉल पर 59 रन बनाए।

Exit mobile version