पूर्णाहुति देकर प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की निम्बाहेड़ा। राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शुक्रवार को सायं क्षेत्र की प्रमुख शक्तिपीठ श्री अम्बिका माता मंदिर पहुँचकर दर्शन वन्दन का लाभ लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता जेठानन्द खत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा सहित क्षेत्रवासियों ने हवन में पूर्णाहुति देकर प्रदेश एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने श्री अम्बामाता की महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर श्री अम्बामाता सेवा समिति अध्यक्ष चेनसिंह चौहान सहित समिति सदस्यों ने विधायक कृपलानी एवं अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया।इससे पूर्व विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने रेलवे फाटक के समीप स्थित श्री छप्पनिया भैरु जी मंदिर पर पहुंच कर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयंबिल खाता सेवा समिति का गठन अरनिया जोशी में आयोजित गरबा में विधायक कृपलानी ने किया पारंपरिक गैर नृत्यअरनिया जोशी में आयोजित गरबा में विधायक कृपलानी ने किया पारंपरिक गैर नृत्य