कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष पद पर कपिल चौधरी के मनोनयन के पश्चात से नगर के विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही मित्रगणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर स्वागत-अभिनंदन किया जा रहा हर। इसी क्रम में शुक्रवार को भी नगर के विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों में चौधरी का ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
नव मनोनीत अध्यक्ष चौधरी का आदर्श कॉलोनी में विजय प्रॉपर्टीज पर भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा के नेतृत्व में, जैन स्ट्रीट में भाजपा कार्यकर्ता गोल्डी आगरा के नेतृत्व एवं श्री कालिका मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ता अजय नागदा के नेतृत्व में, इशक्काबाद क्षेत्र में, बस स्टैंड क्षेत्र में पिंकेश मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं मित्रगणों ने स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर महामंत्री आशीष टांक, चिराग मंत्री का भी स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कालिका मंदिर क्षेत्र में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमला राव मराठा, रेखारानी तिवारी, एकता मराठा, श्रीचंद पुरसवानी, किशोर चिमनानी, राजेश गाँधी, अनिल पागारिया, कमलेश शर्मा, कन्हैयालाल मनशानी, ऋषभ जैन, पुरण मंघनानी, दशरथ नागदा, कैलाश लुहाड़िया, प्रवीण शर्मा, सुरेश उज्जवल, माणक पुरसवानी, देव जायसवानी, जमील खान, प्रावीण चारण, रमेश वैष्णव, भेरूलाल वसीटा, दिनेश बैरागी, रोहित बदलानी, विजय मेंडतवाल, निखिल राव मराठा, अजय नागदा, जय राव मराठा, लोकेश नाथ योगी, अनिल जोशी, विनोद योगी, लखन राव मराठा, विजय नागदा, भरत वसीटा, जतिन पुरसवानी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे। इसी प्रकार विजय प्रॉपर्टीज पर एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष चौधरी महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार आदि का एससी मोर्चा उपाध्यक्ष कुंदन बारेठ, हिमांशु बैरवा, रूपेश बैरवा, पंकज बैरवा, जुगल किशोर गवारिया, दिलीप आंजना, पवन आंजना, शिवा धूलिया, अनुराग, मोहित सिंह, मोहित आदि ने उपरना पहनाकर एवं माल्यार्पण कर मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही बस स्टैंड क्षेत्र में पिंकेश मेहता, मयूर सिसोदिया, विजय बाहेती, प्रवीण चारण, हर्षद डागा, धर्मराज बंजारा, यश बजाज, चीनू माली, संजय कुमावत सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे तथा नव मनोनीत अध्यक्ष चौधरी का स्वागत किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading