-2 फरवरी को होगा पहला सामूहिक विवाह, लग्न लिखाई की रस्म पर निकली शोभायात्रा-27 जोडो का रजिस्ट्रेशन, कम से कम आर्थिक भार का निर्णय हुआ: आकाश बागडी 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन 2 फरवरी को राजस्थान में एक मिसाल पेश करेगा जब संगठन द्वारा आयोजित पहला सामूहिक विवाह पूरी तरह दहेज मुक्त और आडंबर रहित होगा। सामूहिक विवाह की तैयारियां जोरों शोरो पर है। सामूहिक विवाह की पहली रस्म बुधवार को लग्न लिखाई के साथ संपन्न हुई जिसमें बडी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन की ओर से समाज का पहला वृहद सामूहिक विवाह समारोह बसंत पंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को उदयपुर के फतह स्कूल में संपन्न होगा। इस पहले समारोह में 27 जोडो का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें उदयपुर शहर के अलावा आसपास के जिलों तथा गुजरात व मध्यप्रदेश के जोडे भी शामिल है। इस सामूहिक विवाह को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के निर्णय व समाज के प्रबुध लोगों की राय पर पूरी तरह दहेज मुक्त रखा गया है। सामूहिक विवाह में शामिल जोडो को किसी प्रकार की दहेज सामग्री नहीं दी जाएगी। इससे संगठन एक मिसाल तो पेश कर रही रहा है, साथ में यह संदेश भी दे रहा है कि दहेज एक बुरी प्रथा है जिसको समाप्त करने का अब समय आ गया है। इसके अलावा आडंबर के रुप में छोटी-मोटी जो रस्में होती है उनको भी बंद किया जाएगा, ताकि परिवारजनों पर आर्थिक भार नहीं हो।संगठन के संस्थापक जय निमावत ने बताया कि 2 फरवरी को हाथीपोल से बैंडबाजों के साथ बारात निकलेगी जिसमें 27 दुल्हे घोडी पर और दुल्हनें बग्गी पर सवार होंगी। बारात देहलीगेट, बापूबाजार, सूरजपोल होते हुए फतह स्कूल पहुंचेगी, जहां तोरण की रस्म होगी। वरमाला की रस्म के बाद फेरे होंगे और उसके बाद प्रीतिभोज होगा। शाम से पहले विवाह की रस्म संपन्न हो जाएगी।संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पूरण खटीक ने बताया कि संगठन ने सभी की राय पर यह निर्णय किया है कि शादी में शामिल जोडो और उनके परिवारजनों का कम से कम खर्चा हो इस बात का ध्यान रखा जाए, इसलिए उसी अनुरुप सब काम किए जा रहे हैं।लग्न लिखाई की रस्म धूमधाम से संपन्नसामूहिक विवाह की पहली रस्म के तौर पर बुधवार को रस्म लिखाई का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। सुबह साढे 9 बजे हाथीपोल स्थित चारभुजाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सभी 27 जोडे और उनके परिवारजनों के अलावा उदयपुर तथा अन्य जगहों से समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा हाथीपोल खटीकवाडा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापस चारभुजाजी मंदिर पहुंची जहां रस्म लिखाई की रस्म पूरी हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागडी, संस्थापक जय निमावत, राष्ट्रीय महासचिव पूरण खटीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसुलाल डिवावाणिया, प्रभुलाल सामरिया, भैरुलाल चंदेल, दिनेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री विजय निमावत, विजय बागडी, शहर जिलाध्यक्ष प्रिंस बागडी, शहर जिला महामंत्री राहुल बागडी, मीडिया प्रभारी लालचंद खटीक, शहर उपाध्यक्ष विष्णु चंदेल, शहर जिला मंत्री मुकेश पहाडिया आदि कई समाजजन व प्रबुद्दजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में चेन बनाने दिया सोना लेकर भागा था, पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 31 जनवरी तक बढ़ाई आवेदन की तिथि