उदयपुर। लोकसभा आम चुनाव में उदयपुर में द्वितीय चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में निर्वाचन विभाग मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु तथा मतदाताओं को सहूलित प्रदान करने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किये गए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के माध्यम से मतदाता मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर भीड़ की स्थिति को देख पाएंगे ताकि वह मतदान हेतु अपनी सहूलियत के अनुसार समय का चयन कर सके जिससे उन्हें अनावश्यक भीड़ का सामना नहीं करना पड़े। इस सुविधा के माध्यम से मतदाताओं का बहुमूल्य समय भी बचेगा। इस संबंध में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी कार्यालय में वीसी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में सम्बंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किये गए। वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश, एसडीएम गिर्वा रिया डाबी आदि मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मतदान के दिन कतार प्रबंधन हेतु पायलट प्रोजेक्ट के तहत सॉफ्टवेयर लिंक के माध्यम से मतदाता उनके मतदान केंद्र पर भीड़ की स्थिति को देख पाएंगे, इसमें बीएलओ के माध्यम से संबंधित मतदान केंद्र की भीड़ की स्थिति 15 मिनट के एक निश्चित अंतराल में सॉफ्टवेयर पर अपडेट की जाएगी जिसे आमजन अपने मोबाइल पर आसानी से देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके प्रचार-प्रसार में स्वीप टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर कतार प्रबंधन सुनियोजित तरीके से हो सकेगा साथ ही मतदाताओं को भी सुविधा होगी तथा उनके समय की बचत होगी। श्री पोसवाल ने बताया कि यह एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जोधपुर में विकसित हुआ है जिसका इस्तेमाल 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान किया जाएगा। इस हेतु बाकायदा संबंधित बीएलओ को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा तथा शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर डाटा एंट्री हेतु डेडीकेटेड टीम तैयार रहेगी। उन्होंने बताया कि उदयपुर शहर तथा उदयपुर ग्रामीण विधानसभाओं के शहरी क्षेत्र के करीब 300 मतदान केंद्रों के मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। मतदाताओं को रियल टाइम पोलिंग बूथ की स्थिति की जानकारी मिलेगी तथा मतदान केंद्रों पर कतार की जानकारी भी मिल सकेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त शहरी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे 26 अप्रेल मतदान के दिन इस सुविधा का उपयोग करें साथ ही अधिकारियों से भी कहा कि वह इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें जिससे की शहरी क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा मतदाता इस सुविधा का लाभ ले पाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ इतिहास रचने से बस एक जीत दूर, स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला कल हाउसिंग बोर्ड की साइट जाम, कुछ योजनाओं में आवेदन अब 15 मई तक