चार अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर से मारपीट कर लूट लिए थे सोने चादी के गहने, पांच लाख रूपये एवं मोबाईल 24 News Update जयपुर, 09 मई। भैंसरोड़गढ़ थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को रावतभाटा निवासी ज्वेलर्स के साथ हुई सोने चांदी के गहने, पांच लाख रूपये एवं मोबाईल लूट की घटना का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने तीन दिलीप कंजर पुत्र शंभू लाल निवासी मंडावरी थाना बेगू, राजू मेवाड़ा पुत्र मनोहर लाल निवासी बेंगू एवं बबलू चौधरी पुत्र बंशीलाल मेवाड़ा निवासी धनगांव थाना सिंगोली जिला नीमच एमपी को गिरफ्तार किया है। लूट के माल की बरामदगी व अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 17 अप्रैल को रावतभाटा निवासी ज्वेलर परेश सोनी बाईक लेकर सिगोली स्थित अपनी दुकान से घर रावतभाटा जा रहा था। श्रीपुरा से आगे व पीर दरगाह से पहले उसकी बाईक को चार अज्ञात बदमाशों द्वारा रोड पर धक्का मारकर गिरा दिया तथा उसके साथ मारपीट कर सोने चांदी के गहने, पांच लाख रूपये नगद एवं मोबाईल लुटकर भाग गए। मामले मे प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर उक्त घटना का खुलासा करने, अज्ञात आरोपियोंकी तलाश व लूट के माल की बरामदगी के लिये एएसपी रावतभाटा भगवत सिह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद मीना के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी भैंसरोडगढ लक्ष्मीचन्द वर्मा के नेतृत्व में एएसआई शम्भु लाल, कमलेश कुमार, कांस्टेबल नन्दकिशोर, धर्मेन्द्र सिंह, ओकेश कुमार, प्रकाश, राजेश कुमार, नरेन्द्र सिह, कैलाश चन्द्र, सोनुराम, दीपक कुमार व राजेन्द्र कुमार की टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार प्रयास कर साईबर सैल के कांस्टेबल रामावतार व रामनरेश की तकनीकी सहायता के आधार पर प्रकरण का खुलासा कर अज्ञात बदमाशों का पता लगा आरोपी दिलीप कन्जर को बापर्दा एवं राजू मेवाडा व बबलु चौधरी को गिरफतार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से लूट के माल व रुपयों की बरामदगी के प्रयास जारी है। शेष वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार शुदा आरोपियों से पूछताछ कर अनुसन्धान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीमावर्ती अस्पतालों में 336 वरिष्ठ रेजिडेंट्स (एसआर) की तैनाती के आदेश, अवकाश रद्द, नियंत्रण कक्ष स्थापित एन्टी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स की धौलपुर में कार्रवाई : 03 अवैध हथियार, 35 जिन्दा कारतूस सहित एक बदमाश को पकड़ा