24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. महात्मा गांधी के 155वीं जयंती के मौके पर उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने शक्कर के दाने से भी छोटे दो गांधी चश्मे खड़ाऊ व साबरमती नदी को पार करने वाली नाव का मॉडल व चप्पू बनाकर गिनीज बुक में दर्ज नीदरलैंड की कंपनी द्वारा बनाया विश्व के सबसे बड़े चश्मे के विपरीत लाखों गुना छोटे दो गांधी चश्मो के साथ-साथ गांधीखड़ाऊ नाव व चप्पू बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है विश्व की सबसे छोटी सोने से बनी इन कलाकृतियों को विश्व की सबसे छोटी कलाकृतियां होने का गिनीज बुक में दावा पेश करेंगे। बाकायदा डॉक्टर सक्का ने गांधी चश्मे में सफेद कांच की कटिंग करके लेंस भी बनाकर लगाए हैं जिसको सूक्ष्मदर्शी लेंस से देखे जा सकते हैं डॉक्टर सक्का ने बताया कि गांधी चश्मा खड़ाऊ नाव व चप्पू को बनाने में 7 दिन का समय लगा है मात्र एक-एक मिलीमीटर साइज की शक्कर के दाने से भी छोटी इन कलाकृतियों का वजन 0. 010 मिलीग्राम आ रहा है यानी वजन भी नहीं आ रहा है डॉक्टर सक्काका कहना है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पोरबंदर गुजरात में जो पुश्तैनी हवेली थी उसे हवेली को भारत सरकार ने बहुत सुंदर संग्रहालय बना दिया है उसे संग्रहालय में डॉक्टर इकबाल विश्व का सबसे छोटा गांधी चश्मा खड़ाऊ नाव चप्पू को भेंट करेंगे इसके लिए महात्मा गांधी संग्रहालय पोरबंदर की कमेटी को पत्र लिखा है दूसरा चश्मा देश के प्रधानमंत्रीको स्वच्छ भारत अभियान की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को राजस्थान वासीयों की तरफ से भेंट करेंगे इसके लिए डॉक्टर इक़बाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है डॉक्टर सक्का ने उदयपुर के पर्यटक स्थल दूध तलाई मोती मगरी सहेली की बड़ी फतेह सागर पर पर्यटकों को लेंस की सहायता से दिखलाया तो सब आश्चर्य चकित रह गए और प्रशंसा करने लगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आदमखोर पैंथर ने गुर्जरों का गुड़ा में वृद्ध महिला का किया शिकार औदिच्य समाज का सामूहिक गरबा पुरोहितों की मादड़ी में 3 अक्टूबर से