24 न्यूज अपडेट उदयपुर। केन्द्रीय श्रमिक संगठनो की समन्वय समिति की ओर से आज उदयपुर में मजदूर दिवस पर जंगी रैली निकाल का मजदूरों के हितों की पैरवी की गई व मजदूर एकता का संदेश दिया गया। प्रदर्शन रैली में विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में मजदूर शोषण की इंतेहां हो रही है। श्रम कानूनों को सिमट कर ऐसा बना दिया गया है कि जिससे श्रमिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। पूंजीपतियों को पोषण किया जा रहा हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग पत्र कलेक्टर को सीएम व पीएम के नाम सौंपा गया। इसमें बताया गया कि केन्द्र सरकार की ओर से शोषण की नीति अपनाई जा रही हैं महंगाई एवं बेरोजगारी के बोझ से युवा त्रस्त हैं। सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। श्रम कानूनों में बदलाव, किसानों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं किया गया है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश सिंघवी ने कहा कि व्यवस्था क्रूर होती जा रही है। समाजवादी समाज व्यवस्था को कायम करना होगा, मजदूरों के हितों की सुरक्षा करनी होगी। पीएस खींची सहित अन्य संग्ठन पदाधिकारी भी मौजूद थे।मांग पत्र1- मजदूर वर्ग की विरोधी चारों श्रम संहिताओं को रद्द करें और मजदूरों के कल्याण के लिए बने 44 श्रम कानूनों को बहाल करें।2- हिट एवं रन मामले में ड्राइवर को 10 साल की सजा व सात लाख के जुर्माने का प्रावधान वापस लिया जाए।3- सभी श्रमिकों को 26000 रुपये न्यूनतम मजदूरी दें और 10,000 की मासिक पेंशन दें।4- ठेका प्रथा बंद करें ठेके पर नियुक्त सभी कर्मचारियों की नियमित करें तथा सभी परिलाभ दें।5- किसानों की तमाम फसलों के उत्पाद का स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश में अनुसार क्रय मूल्य निर्धारित कर, फसल खरीदी एवं भुगतान की गारंटी लागू करें। सभी गरीब और मध्यम किसानों तथा खेतिहर मजदूरों का एक बारगी समरत मर्जा माफ करें 60 साल की उम्र में 10000 रुपये मासिक पेंशन दें। रोजगार की गारंटी सबके लिए, मनरेगा में 200 दिन का काम और 500 रुपये रोज की मजदूरी का भुगतान की। इसी पैटर्न पर राष्ट्रीय शहरी रोजगार योजना भी बनाओ।8- सार्वजनिक उपक्रमों और सेवाओं का निजीकरण बंद करो, राष्ट्रीय मुद्रिकरण पाइपलाइन नीति को निरस्त करो। आम उपभोत्ता वस्तुओं के दामों और महंगाई पर रोक लगाओ। सभी खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त करो। पेट्रोल, डीजल केरोसीन रसोई गैस पर केद्रीय उत्पाद शूल्क कम कर सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 60-70 रूप्ए लीटर डीजल पेट्रोल उपलब्ध कराओ।10- सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली लागू कर आवश्यक 14 वस्तुओं को इसमें शामिल करो। आयकर के दायरे से बाहर रखो। सभी परिवारों भोजन एवं आय सुनिश्चित करो।11- सभी नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं चिकित्सा सरकार सुनिश्चित करें।12- सभी गरीबों के लिए समुमित आवास व्यवस्था सुनिश्चित करें।13 पुरानी पेंशन बहाल करो और नई पेंशन योजना तत्काल बंद करो।14- वन अधिकार कानून का समुचित पालन हो।15- घरेलू कामगारों को श्रमिक का दर्जा मिले।16- आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों और तमाम गरीब वचित और कमजोर तबकों पर अत्याचार बंद करो।17- फुटपाथ एवं ठेला व्यवसायी मजदूरों को सौदर्यकरण विकास और यातायात बाधा के नाम पर बेदखली और मनमानीपूर्ण गैर कानूनी तरीके से उजाड़ने की कार्यवाही पर कानूनी रोक लगाए।[13:46, 01/05/2024] indu bala ji: आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट का रोमांच जगाएगा उदयपुर प्रीमियर लीग, विजेता को 5 लाख, आईपीएल खिलाड़ी भी खेलेंगे24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शहर में उदयपुर प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़ 31 मई को होने जा रहा है, जिसमें कुल 6 टीमें प्रतिभागी के रूप में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। शहर की एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रीमियर लीग के पीआर चन्द्रा ने बताया कि यह टूर्नामेंट डे एण्ड नाईट टूर्नामेंट होगा, जिसमें पहला मैच मैच सायं 4 बजे एवं दूसरा रात्रि 8 बजे शुरू होगा, सभी मैच शिकारबाड़ी मैदान में संपन्न होंगे। यह टूर्नामेंट 10 स्पोर्ट्स कम्पनी द्वारा संचालित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में एंटी करप्शन यूनिट का भी गठन किया जाएगा । सचिव महेन्द्र शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य लक्ष्य उदयपुर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है, जो खिलाड़ी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते है, उन्हें इस टूर्नामेंट के माध्यम से चयन कर हर तरह से सपोर्ट करते हुए नेशनल लेवल तक लेकर जाना मुख्य उद्देश्य है। 100 स्पोर्ट्स के रविन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि इस टूर्नामेंट की थीम हूबहू हूबहू आईपीएल आ जैसी रहेगी, सभी मैच 20-20 ओवर के रहेंगे। लीग में उदघाटन एवं समापन समारोह भी होगा। लीग में 6 टीमों के बीच में कुल 15 मैच राऊंड रोबिन के आधार पर होंगे, उसके बाद सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खेला जाएगा, सभी टीमें अपनी अलग अलग ड्रेस कोड में रहेगी। जिला संघ के मनोज भटनागर ने बताया कि टूर्नामेंट में छह टीमें क्रमशः भीण्डर बुल्स, मावली मेजेस्टिक, गोगुन्दा गन्स, कोटड़ा किंग्स, ऋषभदेव रॉयल्स एवं खेरवाड़ा नाईट राईडर्स अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी जिला संघ के कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 5 लाख एवं रनरअप टीम को 3 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज़ को 1 लाख एवं प्रत्येक मैच में से मैन ऑफ़ द मैच के रूप में चयनित खिलाड़ी को 5 हजार रूपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को उचित मैच फीस दी जाएगी। सभी टीमों में आईकन के रूप में राजस्थान की तरफ से आईपीएल, रणजी एवं स्टेट खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ उदयपुर के खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट का रोमांच जगाएगा उदयपुर प्रीमियर लीग, विजेता को 5 लाख, आईपीएल खिलाड़ी भी खेलेंगे तपती धूप में शीतल जल की सौगात लेकर आया अग्रवाल समाज का अग्रोहा जल मंदिर