24 न्यूज अपडेट. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में राजस्थान सरकार की ओर से बनाये गए राजस्थान कॉन्ट्रेक्च्युअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 को लागू करने और पूर्व प्रक्रिया एसएफएबी के तहत सेवा विस्तार के आदेश जारी कराने की मांग को लेकर आज कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नारायणलाल सालवी ने बताया कि करीब 300 कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और हड़ताल पर रहे। दिन भर नारेबाजी चलती रही। इन कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन नहीं मिला है और जनवरी से काम पर आने के कोई आदेश नहीं है। जबकि चार महीने पहले हड़ताल के बाद यह आदेश जारी किए गए थे कि 31 दिसंबर तक संविदा पर रखने के आदेश दिए जाएंगे और नियम तय होंगे। कर्मचारियों को प्लेसमेंट एजेंसी पर नहीं लिया जाएगा। लेकिन एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने धोखा कर दिया। आपको बता दें कि इस बारे में उदयपुर से लेकर जयपुर तक सभी बड़े जन प्रतिनिधि साफ कह चुके हैं कि विश्वविद्यालय में कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाएंगे लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मनमानी पर अड़ा हुआ है। आज हड़ताल से सभी प्रमुख काम ठप रहे, टीसी माइग्रेशन सहित कई जरूरी कामों के लिए बाहर से आए छात्रों को बहुत परेशानी हुई।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.