24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर के पदाधिकारियों ने संरक्षक वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की एकलिंगपुरा चौराहे का नाम भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम से नामकरण किया जाए एवं चौराहे पर आदमकद मुर्ति लगाई जाए। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती 3 जनवरी को शिक्षिका दिवस के रुप में मनाई जाती है । राज्य सरकार द्वारा भी राजकीय अवकाश घोषित कर रखा है। सावित्रीबाई फुले शिक्षाविद के साथ एक अच्छी लेखिका भी थी। जिसने समाज सुधार के कई कार्य किए, जैसे बाल विवाह रोकना, विधवा विवाह करवाना एवं सती प्रथा का उन्मूलन व समाज उत्थान के कई कार्य किये। ज्ञापन देने में संस्थापक दिनेश माली, महामंत्री सुर्य प्रकाश सुहालका, संरक्षक रमाकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण सुहालका, संरक्षक मणीबेन पटेल, सचिव किशन राव सहित महासभा के कई सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.