24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी के पास श्याम नाम के ऊंट की कंप्लेंट जगत खेड़ी गांव (55 किलोमीटर दूर) से आयी थी जिसका आगे का पांव फ्रैक्चर था। साथ ही पांव में पस पड़ गया था। पूरा पांव सूज रहा था और कीड़े भी पड़ चुके थे । लगभग पिछले 25 से 30 दिन से श्याम ऊंट गांव में एक ही जगह बैठा हुआ था। गांव से भावेश शर्मा ने सूचना दी कि ऊंट की हालत बहुत ख़राब हो रही है। गांव के लोग इतने दिनों से श्याम ऊंट की देखभाल कर रहे थे। श्याम का मालिक श्याम को छोड़ कर चला गया था। अध्यक्ष डॉ माला मट्ठा ने बताया कि संस्था को खबर मिलते ही संस्था ने ऊंट को ट्रक और जे सी बी की मदद से रेस्क्यू करके उदयपुर से जोधपुर डॉग होम फाउंडेशन संस्था भेजा है। जोधपुर में श्याम का इलाज होगा ताकि वह फिर से अपने पांवो पर खड़ा हो पाए । टीम से राज सिंह भाटी ,मोहित पालीवाल, डॉ माला मट्ठा मौजूद थे।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.