24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर 9 फरवरी। माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ रविवार को अपने उदयपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाशचंद्र मेघवाल के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्री मेघवाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
माननीय उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ मातृकुण्डिया चित्तौडगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट आए। वहां से दोपहर करीब 1.10 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर करीब 1.35 बजे उदयपुर शहर में अंबावगढ़ स्थित श्री मेघवाल के निवास पर पहुंचे। यहां जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौडगढ़ सांसद श्री सीपी जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री शांतिलाल चपलोत, पूर्व मंत्री श्री लालचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी श्री राजेश मीणा, कलक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। श्री धनखड़ तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री मेघवाल ने एक दूसरे का अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति ने श्री मेघवाल की कुशलक्षेम जानी। दोनों के मध्य कुछ देर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने बीते समय की यादें ताजा की। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading