24 न्यज अपडेट उदयपुर। मतदान के अंतिम आंकड़ों में आखिर इतनी देरी क्यों होती है। शाम को 6 बजे मतदान की समय सीमा के बाद जो लोग बूथ परिसर के अंदर थे उनको वोट का मौका दिया गया, उसके बाद रात को 9 बजते-बजते ईवीएम जमा होनी शुरू हो गई। रात को करीब 1 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकडे बढते हुए उदयपुर में 64.1 पर पहुंच गए मगर यह सिलसिला लगातार जारी रहा और आज दोपहर 12 बजे तक कुल आंकड़ा 66.66 प्रतिशत का आया। अब सवाल उठना सहज है कि आखिर मतदान के अंतिम आंकडे आने में इतना समय क्यों लगता हैं। जबकि बूथ लेवल से लगातार आंकड़े सेक्टर ऑफिसरों के माध्यम से मुख्यालय को भिजवाए जाते हैं। शाम को 6 बजे के बाद लगभग आधे घंटे में ही आंकड़े कंपाइल हो जाते हैं। यदि प्रशासन चाहे तो रात को ज्यादा से ज्यादा 10 बजे तक अंतिम आंकडे जारी कर सकता है। अगर आदर्श स्थिति नहीं है या कहीं मतदान तब भी चल रहा है तो यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर बात हो सकती है परन्तु आंकडे अगले दिन दोपहर 12 बजे के आस-पास कंपाइल कर जारी किए जाएं यह तथ्य गले नहीं उतरता है। जब हमने इस बारे में पड़ताल की तो सामने आया कि किसी भी एरर या त्रुटि से बचने के लिए हमेशा मत प्रतिशत में कम से कम 2 प्रतिशत का अंतर रखा जाता है। याने कम करके बताया जाता है ताकि बाद में जब डेटा कंपाइल हो और कोई भूल चूक रह भी जाए तो भी उसे कंपन्सेट किया जा सके। लेकिन इस कंपाइलेशन की कोई तो समय सीमा तय होनी ही चाहिए। दूसरी ओर आंकडों पर लगातार नजर रखने वालों का कहना है कि वोटर्स टर्नआउट एप पर इलेक्शन कमीशन ने आंकडे दिखाने की व्यवस्था की है मगर वहां भी परेशानी है। लगातार डेटा अपडेट ही नहीं किए जा रहे हैं। मतदान समाप्त होने के 19 घंटे बाद भी इस एप पर पुराना डेटा ही उपलब्ध है जबकि वाट्सएप सहित अन्य माध्यमों में जो हाथ की लिखी ओथेंटिक शीट्स शेयर की जा रही है उसमें आंकडा बढ़ चुका है। हालांकि टर्नआउट एप पर आंकडों को परिवर्तनशील बता कर चुनाव आयोग ने पहले ही अपनी सेफ्टी कर ली है मगर तब भी यदि आंकडों का अपडेशन रियल में टाइम नहीं है तो फिर इस एप की जरूरत और उपयोगिता ही क्या है?
उदयपुर का मतदान का अंतिम आंकडा 66.66 परसेंट
65.35 गोगुंदा
75.05 झाडोल
63.68 खेरवाडा
69.53 उदयपुर ग्रामीण
65.17 उदयपुर
62.88 सलूम्बर
69.35 धरियावद
62.41 आसपुर


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading