विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर ग्राहक पंचायत का प्रेरणादायी आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन फतहसागर झील के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा पर उपरणा अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पालीवाल ने कहा कि यदि युवा असफलता से सीख लेकर पुनः लक्ष्य की ओर अग्रसर हों, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे सशक्त स्रोत हैं।

कार्यक्रम में वक्ता फतहलाल पारिक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाहरी दिखावे और चित्रों से अधिक अपने चरित्र निर्माण पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मजबूत चरित्र ही व्यक्ति को जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाता है।

इस अवसर पर हरीशंकर तिवारी, मांगीलाल भोई, नरपत सिंह कुमावत, विष्णुशंकर जोशी, शंकरलाल तेली, अनिल टांक, लोकेश वैष्णव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला मंत्री नारायण पंचोली ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading