Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी अजय कुमार (27), पुत्र जयन्तिलाल, निवासी महुँवाड़ा (पो. करेव, थाना कल्याणपुर) हाल विजय सिंह पथिक नगर, सविना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 4 मई को बाँसवाड़ा ज्वैलर्स पर संजु ओड और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 126(2) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी हैड कांस्टेबल बीनेश कुमार को सौंपी गई है।

