24 news Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चल रहे अवैध हथियारों की रोकथाम अभियान के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए पुनित रुपचंदानी (32) पुत्र हिरा रुपचंदानी, निवासी 3-च-19 प्रभातनगर, सेक्टर-5, हिरणमगरी, उदयपुर को दबोचा। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।मामला दर्ज, मध्यप्रदेश कनेक्शन की जांचपुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 294/2025, धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह अवैध हथियार और कारतूस तुफान सिंह निवासी धार, मध्यप्रदेश से खरीदे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।पुलिस टीम रही सक्रियइस कार्रवाई में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम सदस्य—दिनेश कुमार (स.उ.नि.)राजेन्द्र सिंह (हेड कानि. 589)भगवती लाल (हेड कानि. 521, विशेष भूमिका)प्रताप सिंह (कानि. 1196)आनन्द सिंह (कानि. 1729)तेजाराम (कानि. 3101)भूपेन्द्र सिंह (कानि. 1985) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गणेश चतुर्थी पर बोहरा गणेशजी मंदिर में उमड़ी आस्था, 21 किलो स्वर्णाभूषणों से हुआ शृंगार, अलसुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार अंबानी अडानी की जागीर नहीं, हिंदुस्तान हमारा है के नारे के साथ कल करेंगे स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन