24 न्यज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर में 16 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में यह सप्ताह जिला प्रशासन, नगर निगम, जिला परिषद, आयुर्वेद विभाग, पुलिस प्रशासन, पतंजलि योग समिति, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी विंग, स्काउट एवं गाइड, भारत विकास परिषद, आर्ट ऑफ लिविंग, विप्र फाउंडेशन, आलोक संस्थान, एश्वर्या कॉलेज, राजस्थान पुलिस, रोटरी क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। योग सप्ताह के दौरान योग अभ्यास, योग रैली, ऑनलाइन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक योग कला मलखंभ का प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम होंगे।वरिष्ठ आयुर्वेदचिकित्साधिकारी राजकीय आदर्शआयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योग सप्ताह का शुभारंभ 16 जून को सुबह 6ः30 बजे सुखाड़िया समाधि, दुर्गा नर्सरी रोड पर विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम से होगा। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी, योग प्रशिक्षक, स्वयंसेवी संस्थाएं और योग प्रेमी भाग लेंगे। इससे पहले 15 जून को मोती मगरी महाराणा प्रताप स्मारक पर योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित होगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन प्रातः 6ः30 से 8ः00 बजे तक उदयपुर के 11 प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित कुल 13 स्थानों पर सामूहिक योग के रूप में होगा। इनमें गांधी ग्राउंड, भंडारी दर्शक मंडप, मोती मगरी, फतेहसागर पाल (झरने के पास), सिटी पैलेस, गणगौर घाट, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग, सज्जनगढ़, बड़ी तालाब पाल, अमरख जी महादेव, तारा संस्थान (सेक्टर-14) और केन्द्रीय कारागृह शामिल हैं। 18 जून को राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार में ऑनलाइन योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही मोती मगरी गेट से देवाली छोर तक योग जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 19 जून को दोपहर 3 बजे मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय सभागार में विशेष योग आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय, पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर, सुखाड़िया विश्वविद्यालय योग शाखा, राजस्थान पुलिस टीम, भारतीय योगिनी संघ और जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसी दिन मलखंभ का पारंपरिक प्रदर्शन भी दर्शकों को योग की शारीरिक शक्ति और भारतीय परंपरा से परिचित कराएगा। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने योग को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला समन्वयक श्री वार सिंह ने कहा कि यह पूर्वाभ्यास आयोजन 21 जून की तैयारी का श्रेष्ठ अवसर है। नगर निगम आयुक्त एवं शहर नोडल अधिकारी श्री रामप्रकाश ने नगर निगम की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीमती रिया डाभी ने योग को गांव-गांव पहुंचाने की प्राथमिकता जताई। उपनिदेशक, आयुर्वेद विभाग एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजीव भट्ट ने इसे जीवन का विज्ञान बताते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता रेखांकित की। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों की विस्तृत तैयारी की जानकारी दी।प्रशासन की ओर से जनसामान्य से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग सप्ताह के आयोजनों में भाग लें और योगमय जीवनशैली को अपनाकर एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बनें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर के झाड़ोल से सनसनीखेज वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, परिवार सहित फरार; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव नामचीन BB क्लब में विवाद : पूर्व उपाध्यक्ष मनवीर सिंह पर होटल से कब्जा कर मारपीट के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन