Advertisements
24 News Update उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी की युवा कार्यकर्ताओं में सक्रिय यास्मीन खान को प्रदेश पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक द्वारा की गई। यास्मीन खान ने अपने निवेदन में प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करेंगी। यास्मीन खान वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, उदयपुर के पद पर कार्यरत हैं और संगठन को मजबूत बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

