24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के अन्तर्गत यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा विश्व गौरैया दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को पक्षियों एवं वृक्षों की सेवा करने के संकल्प के साथ बर्ड फीडर एवं परिण्डे वितरित किये। इस दौरान श्री जैन ने सभी को पक्षियों की रक्षा एवं सेवा करने हेतु ग्रीष्मकाल में अपने घर आंगन में पक्षियों की सुविधा को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर नन्हे पक्षियों के लिये बर्ड फीडर एवं परिण्डे स्थापित करने तथा उसमें नियमित दाना-पानी भरने हेतु प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा जीव दया के कार्य स्वप्रेरणा से निरंतर किए जा रहे हैं। छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़े परिणामों की दिशा में कम्पनी अग्रसर हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कम्पनी परिसर में सैकड़ों स्थानों पर बर्ड फीडर एवं परिण्डों की स्थापना एवं उनका नियमित रखरखाव, साथ ही परियोजना क्षेत्र के गांवों में 8 बर्ड टाॅवर का सहित गौमाता की सेवा हेतु श्री कृष्ण गोपाल गौशाला, फलवा का निर्माण तथा अन्य कई गौसेवा के कार्य किये गये है। इसी के साथ कम्पनी द्वारा गांवों में परिण्डा वितरण तथा सार्वजनिक स्थानों पर इन्हे बंधवाने का कार्य भी नियमित रुप से जारी है। कार्यक्रम में उपस्थित कम्पनी के विभिन्न विभागों के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने नन्हे पक्षियों की सेवा हेतु यह प्रण लिया की हम अपने घर आंगन में बर्ड फीडर एवं परिण्डे बांधकर उनमें नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नववर्ष पर वेदपीठ की ओर से नगरवासियों का किया आत्मिक स्वागत अभिनंदन नव संवत्सर एवं ईदुल फितर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दी क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नव संवत्सर भारतीय संस्कृति का प्रतीक एवं शक्ति की पूजा का अवसर : आंजना