Site icon 24 News Update

वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट्स थीम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सनराइज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट्स थीम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज चेयरमैन श्री हरीश राजानी ने दी। इस अवसर पर जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 48 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसका विषय था – “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट्स”। इस संबंध में श्री मोहित राजानी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व संदेशों के माध्यम से समाज में फार्मासिस्ट की महत्ता को दर्शाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला औषधि नियंत्रक डॉ. अनिरुद्ध रहे। उन्होंने अपने जीवन की प्रेरणादायी यात्रा साझा की और विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ हैं और युवाओं को समाज की सेवा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।” अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.एस. भदौरिया ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देते हैं।

Exit mobile version