Site icon 24 News Update

सलूंबर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं स्नेह सम्मेलन आयोजित

Advertisements

24 News Update सलूंबर। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं फार्मासिस्ट स्नेह सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल सलूंबर में मरीजों व परिजनों को फल वितरण से हुई। इसके बाद वृंदावन होटल में नव चयनित व वरिष्ठ फार्मासिस्ट का परिचय एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विधायक शांता अमृतलाल मीणा, सीएमएचओ डॉ. महेंद्र कुमार परमार, अति.सीएमएचओ डॉ. विष्णुदयाल मीणा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न बीसीएमओ व आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र जोशी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्टों के योगदान को सराहा।

जिला अध्यक्ष भरत मेहता व सचिव अर्जुन मीणा ने बताया कि फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। संचालन वरिष्ठ फार्मासिस्ट बिरजू राम यादव ने किया। इस दौरान फार्मासिस्ट खुशाल सिंह व भाविन त्रिवेदी ने वेतन विसंगति और भत्तों की मांग भी रखी।

Exit mobile version