– फतह स्कूल ग्राउंड में हजारों की संख्या में मौजूद जन मैदिनी ने एक स्वर में गाया नवकार महामंत्र– जीतो द्वारा आयोजित नवकार महामंत्र जाप में उमड़े शहरवासी, छोटा पड़ा फतह स्कूल का ग्राउंड– 25 लाख नवकार महामंत्र की आराधना से गूंजी लेकसिटी 24 News Update उदयपुर, 9 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर 9 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में 100 से अधिक देशों और 6 हजार से अधिक स्थानों पर नवकार महामंत्र का जाप एक नियत समय पर प्रात: 8.01 बजे से 9.1 बजे तक हुआ। जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग इस आयोजन में शामिल हुए। उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में समय पूर्व ही फतह स्कूल ग्राउंड पूरा खचाखच भर गया एवं हजारों की संख्या में मौजूद जन मैदिनी ने एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप किया। आयोजन में समाजजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, उद्यमी से लेकर समाज के युवा और युवतियां भी शामिल हुई।उदयपुर जीतो चेप्टर अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में उदयपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दिव्य नवकार महामंत्र जाप बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउंड पर आयोजित हुआ जिसमें जैन समाज के साथ सर्व धर्म के समाजजन भी हजारों की संख्या में सहभागी बने । फतह स्कूल के ग्राउंड पर 60 हजार स्क्वायर फीट के बनाए पांडाल में एक ड्रेस कोड में उदयपुर के जैन समाज ने नवकार जाप किया।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि उदयपुर में 10000 से अधिक मानव समाज के धर्मावलंबियों ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप कर अनूठा इतिहास रचा। जैन समाज के अलावा भी सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आराधना के लिए आराधक के रूप में दिलीप सुराणा, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, पंकज भण्डारी, निराली जैन, नीरज चपलोत, सोनिका जैन, राकेश चपलोत, सोनल सिंघवी, शुभ कोठारी व भाग्यश्री गन्ना मुख्य स्टेज से बारी-बारी से नवकार मंत्र का जाप कराया। विश्व शांति और सद्भाव के उद्देश्य से जाप के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में वैश्विक उथल-पुथल तथा युद्ध के दौर में विश्व शांति की कामना की गई।फत्तावत ने बताया कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। यह दिन जैन धर्म के इस पवित्र मंत्र के माध्यम से विश्व शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने के लिए समर्पित है। यह आयोजन 108 से अधिक देशों में सामूहिक जाप के रूप में मनाया जाता है, जिससे वैश्विक स्तर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि यह आयोजन ऐतिहासिक रहा और उन्होंने सबका आभार जताया। एक साथ सब ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया। मंच से महिलाओं पुरुषों ने जाप कराया और पांडाल से सब साथ के साथ नवकार जाप करते गए। विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दिव्य नवकार महामंत्र जाप बड़ी संख्या में शहरवासी यहां सपरिवार पहुंचे और नवकार महामंत्र जाप में शामिल हुए। नवकार महामंत्र के जाप से माहौल भक्तिमय हो गया। नवकारसी के लाभार्थी वंडर सीमेंट के पाटनी परिवार थे।अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन, पूर्व मेयर रजनी डांगी, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, समाजसेवी दिलीप तलेसरा, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा नेता प्रमोद सामर, भाजपा नेता अतुल चण्डालिया, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, सिख समाज के तेजेन्द्र सिंह रोबिन मौजूद रहे। शब्दों द्वारा स्वागत जीतो उदयपुर अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने किया। – नवकारसी व्यवस्था में लिया विभिन्न संगठनों ने भागनवकारसी संयोजक श्याम नागौरी ने बताया कि नवकार मंत्र जाप के पश्चात वंडर सीमेंट के पाटनी परिवार की ओर से नवकारसी का आयोजन हुआ। जिसकी व्यवस्था के लिए 100 से अधिक समाज के विभिन्न महिला व पुरुष संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।– इस टीम का रहा विशेष सहयोगविश्व नवकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सफल बनाने में मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, चेयरमेन यशंवत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, मुख्य सचिव अभिषेक संचेती, टेंट साउंड कमेटी संयोजक यशवंत कोठारी, वाइस चेयरमेन श्याम नागोरी, लेडिज विंग अध्यक्षा अंजली सुराणा, सचिव ऋतु मारू, यूथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी, सचिव विनय कोठारी, अनिल हाथी, दिनेश सिंघवी, पीयूष कोठारी, प्रदीप कोठारी, नितिन सेठ, मुकेश बोहरा, अंकुर बोर्डिया, हेमन्त ओस्तवाल, प्रखर बाबेल सहित जीतो उदयपुर चैप्टर के कई सदस्यों की विशेष भूमिका रही। – इन विद्यालय के बच्चों ने लिया हिस्सालेडिज विंग अध्यक्षा अंजली सुराणा व यूथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी ने बताया कि आयोजन में महावीर एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल गायरियावास, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 11, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रसिकलाल एम धारीवाल पब्लिक स्कूल, महावीर विद्या मंदिर एसएस स्कूल सेक्टर 5, महावीर विद्या मंदिर सेक्टर 13, महावीर विद्या मन्दिर गणेश घाटी, महावीर अंबेश गुरु महाविद्यालय फतहनगर, विटी इंटरनेशनल स्कूल, माउंट लिट्रा ज़ी पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रॉकवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नीरजा मोदी स्कूल, वरदान ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स, द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिकाडो ग्लोबल स्कूल शोभागपुरा, मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14, मिकाडो वल्र्ड स्कूल सेक्टर 4, मिकाडो वल्र्ड स्कूल अंबामाता, विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवर पर जीतो एडवाईजर राजकुमार फत्तावत, नरेन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, उपाध्यक्ष श्याम नागोरी, नितुल चण्डलिया, कमल नाहटा, पूर्व जीतो चेयरमैन शांतिलाल मेहता, विनोद फान्दोत, धर्मेश नवलखा, महेन्द्र तलेसरा, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर, ओसवाल छोटे साजन सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सागर गोलछा, शांतक्रंात संघ के अध्यक्ष इन्द्रसिंह मेहता, जेएसजी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरूण माण्डोत, कार्यकारणी सदस्य अनिल नाहर, आलोक पगारिया, अनिल हाथी, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, श्री महावीर युवा मंच संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी, लोकेश कोठारी सहित हजारों की संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिराज मल्हार में एसी लगाते समय आठवीं मंजिल से गिरा युवक, मौत विद्यापीठ – तनाव प्रबंधन पर विशेष सेमीनार का हुआ आयोजन जीवन में सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन जरूरी – जैन गुरू डॉ. अरविंद मुनि