24 News Update खेरवाड़ा, कस्बे के मध्य स्थित पारस हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के सभागार में महावीर इंटरनेशनल के “प्रोजेक्ट समर्थ” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि वीर सुनील गांग,अंतरराष्ट्रीय निदेशक ,(शिक्षण, प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय) रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल के वरिष्ठतम एवं पूर्व अध्यक्ष उदयपुर वर्धमान मेहता द्वारा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए गांग ने बताया कि एसएनएस फाउंडेशन के माध्यम से बेसिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं हेतु प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा किया गया है। युवा शक्ति के कौशल विकास हेतु एमआई अपेक्स एवं एसएनएस फाउंडेशन गुड़गांव के संयुक्त तत्वाधान में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।        

इस प्रोजेक्ट के तहत 3 माह के लिए युवाओं को इलेक्ट्रीशियन,प्लंबिंग, टेलीकॉलिंग एवं टू व्हीलर रिपेयरिंग के लिए 3 माह की अवधि के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को छात्रावास, भोजन एवं प्रशिक्षण कोर्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। केवल बाहरी अभ्यर्थी को अपने निवास से गुरुग्राम प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने का संपूर्ण यात्रा व्यय स्वयं को वहन करना होगा। प्रशिक्षण के लिए टोकन मनी की राशि संबंधित महावीर इंटरनेशनल केंद्र द्वारा वहन की जाएगी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने खेरवाड़ा क्षेत्र से अधिक से अधिक युवाओं की पहचान कर प्रशिक्षण के लिए भेजने का आग्रह किया। 

कार्यशाला में केंद्र के संरक्षक दिनेश जैन, सचिव जितेंद्र जैन,उपाध्यक्ष पुष्कर पंचोली, संयुक्त सचिव दिलीप जैन, पूर्व अध्यक्ष बसंत कोठारी एवं हेमचंद लबाना, कोषाध्यक्ष अल्पेश जैन, सदस्य अर्जुन लाल पंचाल, मुकेश पंचोली सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading