24 News Update Udaipur. ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को लेकर मजदूरों में नाराजगी अब सड़कों पर दिखाई देने लगी है। उदयपुर जिले के झल्लारा क्षेत्र में दर्जनों मजदूरों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर पंचायत समिति कार्यालय का रुख किया और अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया।मानपुर क्षेत्र के मजदूरों ने शनिवार को एक अलग तरह का आंदोलन छेड़ दिया। मांगों को लेकर एक जत्था पैदल ही झल्लारा के लिए रवाना हुआ और पंद्रह किलोमीटर का सफर तय करने के बाद पंचायत समिति कार्यालय पहुंचा।समाजसेवी रामलाल मीणा के नेतृत्व में निकले समूह में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे। रास्ते भर मजदूर अपनी मांगों को लेकर एकजुटता का संदेश देते रहे और प्रशासन से ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग उठाते रहे।झल्लारा पंचायत समिति कार्यालय पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था समाप्त करने और मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि बिछीवाड़ा में अफ्रीकन घोंघे का बढ़ता खतरा देख हैरान रह गई दिल्ली से पहुंची वैज्ञानिकों की टीम, सरकार और आईसीएआर को भेजी रिपोर्ट