24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा के नींव इनीशिएटिव के अन्तर्गत ’यूनिट हेड श्रीमान नितिन जैन के मार्गदर्शन में संचालित किसान विकास कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिये करवाये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु वडंर सीमेंट लि. को फर्स्ट इंडिया न्यूज द्वारा चित्तौड़गढ़ में आयोजित ‘‘मेवाड़ गौरव सम्मान समारोह – 2026’’ में सम्मानित किया गया।’ इस अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार श्री गौतम कुमार दक, सांसद चित्तौड़गढ़ श्री सी. पी. जोशी, विधायक निम्बाहेड़ा श्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चित्तौड़गढ़ श्री चंद्रभान सिंह आक्या, विधायक कपासन श्री अर्जुनलाल जीनगर, पुर्व मंत्री राजस्थान सरकार श्री उदयलाल आंजना, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सी.ई.ओ. श्री पवन अरोड़ा द्वारा सी.एस.आर. विभाग के श्री राहुल व्यास को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ श्री आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी, सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन श्री बद्रीलाल जाट, जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्री प्रमोद सिंह सिसोदिया सहित फर्स्ट इंडिया न्यूज चौनल के प्रतिनिधि भी मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर ’वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड श्रीमान नितिन जैन ने बताया कि किसानों को आधुनिक तरीके की कृषि से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। किसान भाईयों को कृषि आय में वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनिक एवं कृषि वैज्ञानिकों से विज्ञान के नवाचारों की विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाना तथा ए.आई. आधारित खेती के तरीके को समझाना, ओर्गेनिक कृषि, ग्राफ्टेड सब्जी उत्पादन, पशु पालन की अत्याधुनिक तकनिक से परिचय, मक्का की उत्पादन क्षमता बढ़ाने जैसे विषयों पर समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।’ साथ ही कम्पनी द्वारा किसानों को विभिन्न किस्म की सब्जियों के उत्पादन एवं उन्नत किस्म की फलदार बाडीयां विकसित करने के लिये भी निरंतर सहयोग किया जा रहा हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading