Site icon 24 News Update

वंडर सीमेंट में हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) / वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में *अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा जैन की अध्यक्षता एवं कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।* कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान कम्पनी के उपाध्यक्ष अमित मेहता, राजेन्द्र शर्मा तथा राजकीय माॅडल स्कूल निम्बाहेड़ा के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी भी मंच पर उपस्थित थे।

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *यूनिट हेड जैन ने महिला दिवस की शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में अपने परिवार की प्रगति के लिये महिलाएं भी अपना पुरा योगदान दे रही है।* आज भारतीय महिलाएं न केवल अपने परिवार को अपितु राष्ट्र की उन्नति हेतु हर क्षेत्र में सहयोग कर रही है। *जैन ने महिलाओं की दौहरी भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि महिलाएं घर-परिवार एवं कृषि के साथ-साथ स्वावलम्बन की और अग्रसर होकर आर्थिक रुप से सशक्त बन रही हैं।*

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वंडर सीमेंट की महिला कार्मिको, पाटनी पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं, सहायक स्टाॅफ एवं वंडर सीमेंट लि. द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित हुनर एवं उड़ान कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम गौड़ द्वारा किया गया। इस दौरान पाटनी पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण एवं वंडर सीमेंट लि. के एच. आर. सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version