कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। जैन समाज के 24 वें तीर्थँकर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज की महिलाओ ने प्रथम बार प्रभात फेरी का आयोजन किया जिसमें समाज की सभी महिलाए उपस्थित रही।सिटी वाले आदिनाथ जैन मंदिर से प्रातः 6.30 बजे प्रभात फेरी राजेंद्र चौक, गणेश मन्दिर, सदर बाजार, चित्तौड़ी गेट से पंचोली चौराहा, नूर महल रोड़, स्वामी विवेकानंद सर्कल होते श्री राजेन्द्र सुरि ज्ञान मन्दिर जाकर सपन्न हुआ जहाँ पर सामूहिक रूप से प्रभु आरती की गई। इस प्रभात रैली में सभी महिला वर्ग जैन धर्म के ध्वज के रंगो के अनुरूप वेशभूषा धारण कर चल रही थी.जैन धर्म के नारों एवं तख्तियों को लेकर चल रही सकल महिला संघ द्वारा महिलाओ के सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन महिला वर्ग द्वारा किया गया।सकल महिला मंडल में दिवाकर महिला मंडल लाल रंग, विजयगच्छ व खरतरगच्छ महिला मंडल पीले रंग, समता महिला मंडल हरे रंग, तपगच्छ महिला मंडल नेवी ब्लु व त्रिस्तुतिक महिला मंडल सफ़ेद रंग में क्रमबद्ध होकर जय जयकार करती हुई चल रही थी। फेरी के पश्चात ज्ञान मंदिर परिसर में विजय कुमार, जय कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार सिंघवी परिवार की और से सभी की नवकारसी का आयोजन रखा गया।कार्यक्रम के समापन पर महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की और से सभी महिलाओ का आभार प्रदर्शित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में आयोजित हुआ, कैरियर काउन्सलिंग का भव्य सेमिनार विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर निम्बाहेड़ा में हुआ ऐतिहासिक आयोजन, धर्म प्रेमियों की उमड़ी भारी भीड़