24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। कार्तिक माह की इच्छा नवमी पर शुक्रवार को आंवला नवमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। उपखंड क्षेत्र में महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाओं ने मंदिर परिसरों और शिवालयों में आंवला वृक्ष पर धागा बांधा, रोली-चंदन से पूजन किया और दीपक अर्पित कर परिक्रमा की। पूजा के बाद भजन-कीर्तन किए गए तथा “ओम भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप किया गया। परंपरा अनुसार महिलाओं ने वृक्ष के नीचे भोजन तैयार कर प्रसाद के रूप में वितरित किया, जिसमें पुरुषों ने भी भाग लिया। धार्मिक मान्यता है कि आंवला वृक्ष की पूजा से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि आंवला भगवान विष्णु का प्रिय वृक्ष माना गया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.