24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मजाम निवासी हरीसिंह पुत्र मनोहरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन की खातेदारी भूमि पर नाली खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान जब उसकी बहन ने दीवार के पास खुदाई करने से मना किया और घर के अंदर चली गई, तो कुछ समय बाद आरोपियों ने एकराय होकर उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया।रिपोर्ट में आरोप है कि मीना कुँवर, संतोष कुँवर, कंचन कुँवर सहित अन्य आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने महिला को बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटा और बाहर पत्थरों व धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। साथ ही महिला के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने मामले में मीना कुँवर, लालसिंह, संतोष कुँवर, पर्वतसिंह, कंचन कुँवर एवं भेडूसिंह निवासी बडून्दिया के खिलाफ धारा 333, 74, 189(2), 115(2) व 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी भारतसिंह को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टेम्पो में बैठी महिला के हाथों से 1 तोला सोने की चूड़ियां चुराई ‘फीलिंग्स’ कला कार्यशाला में स्केचिंग, प्रिंटमेकिंग और सृजनात्मकता पर विशेषज्ञों का मिला सान्निध्य