Site icon 24 News Update

गुरु गोरखनाथ छात्रावास में बालकों को सर्दी सामग्री वितरित, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से गूंजा परिसर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। गुरु गोरखनाथ छात्रावास, विधानिकेतन में बुधवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन द्वारा सर्दी की सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन सदस्यों ने छात्रावास के बालकों के साथ विभिन्न खेल खेलते हुए सौहार्द और उत्साह का वातावरण बनाया।
कार्यक्रम में बच्चों को मोजे, इनर सहित खाद्य सामग्री वितरित की गई। ग्राहक पंचायत के नारायण पंचोली ने बताया कि बालकों ने अनुशासन के साथ कविता, श्लोक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को प्रभावित किया।
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, शिव कुमार शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बोकड़िया, संगीता जैन, हरिशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, अशोक शर्मा और राजकुमार शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संगठन प्रतिनिधियों ने बालकों के साथ संवाद कर उन्हें शिक्षा, स्वावलंबन और अनुशासन के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

Exit mobile version