Site icon 24 News Update

पत्नी का फोन बना विवाद की वजह: डॉक्टर-ANM झगड़े के बाद ANM की मौत, भाई ने लगाया रेप-हत्या का आरोप

Advertisements

24 News Update उदयपुर. उदयपुर में सुसाइड करने से पहले ANM और डॉक्टर में काफी झगड़ा हुआ था। ANM के सुसाइड करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। सुसाइड के समय बुधवार रात करीब 11 बजे डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया और ANM के बीच सरकारी आवास में लड़ाई हुई थी। तभी डॉ. सुरेंद्र के मोबाइल पर उनकी पत्नी का कॉल आया। इससे ANM ज्यादा नाराज हो गई। दोनों में बहस भी हुई।

तब डॉ सुरेंद्र अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए नीचे आ गया। दोनों में काफी देर तक बात हुई। तभी पीछे से घर में अकेली मौजूद ANM ने चुन्नी का पंखे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी से बात होने के बाद जब डॉ. सुरेंद्र वापस घर पर पहुंचा तो गेट बंद मिला। उसने खिड़की खोलकर देखा तो ANM का शव फंदे पर लटका मिला।

बता दें कि सुरेंद्र बिजारणिया का सरकारी आवास सीएचसी कानोड़ में फर्स्ट फ्लोर पर है। पिछले 4 दिन से दोनों साथ में इसी आवास में रह रहे थे और दोनों के बीच अफेयर था। उदयपुर जिले के कानोड़ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया पोस्टेड थे। वहीं ANM उदयपुर की दूसरी CHC में तैनात थी।

कानोड़ पुलिस थाने के SHO हुकम सिंह ने बताया- ANM के भाई ने गुरुवार शाम को डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

डॉक्टर ने शव नीचे उतारा, ANM की बहन को फोन किया
घटना के बाद डॉक्टर ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और ANM के शव को नीचे उतारा। फिर ANM की छोटी बहन को फोन कर बताया कि उसकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। मैं इसकी बॉडी को लेकर सीकर आ रहा हूं। इतने में छोटी बहन ने अपने भाई को सूचना दे दी। भाई ने तुरंत डॉक्टर से बात की और बॉडी को वहीं छोड़ने की बात कहते हुए उसे धमकाया। तब डॉक्टर ने घबराते हुए उसके शव को कार से उतारा और नीचे वाले घर की सीढ़ियों पर पटककर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मृतक के भाई ने रेप और हत्या का मुकदमा कराया दर्ज
ANM के भाई ने कानोड़ थाने में आरोपी डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ गुरुवार शाम को रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। भाई ने बताया- डॉ. सुरेंद्र उनकी बहन को बहुत परेशान करता था। एक महीने पहले बहन ने फोन कर बताया ​था कि वह बहुत परेशान है और मुझे मिलकर कुछ परेशानी बताना चाहती है। परंतु मैं किसी काम से बाहर चला गया, बहन से मिल नहीं सका। डॉक्टर मेरी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसने मेरी बहन की हत्या की है। बहन की जांघ पर चोट के निशान थे। वह 6 महीने से सीकर में ट्रांसफर लेने का प्रयास कर रही थी। डॉक्टर उसे बहुत परेशान करता था।

Exit mobile version