24 News Update उदयपुर। नगर निगम ने सोमवार को अपनी ‘कड़ी कार्रवाई’ को अंजाम देते हुए धानमंडी क्षेत्र में 2 क्विंटल 60 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए। मामला संगावत ब्रदर्स दुकान का है, जहाँ राजेश संगावत द्वारा प्लास्टिक बेची जा रही थी। निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी और उनकी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण कर अहमदाबाद से मंगवाए गए बैग को कब्जे में लिया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने जनता को चेतावनी दी कि किसी को भी प्लास्टिक के इस छोटे-छोटे खेल को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कानून के मुताबिक, प्रतिबंधित प्लास्टिक 5 साल तक की जेल या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
लेकिन सवाल वही पुराना है – प्लास्टिक बनाने वाली बड़ी माफिया बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधेगा? छोटी दुकानों पर छापेमारी करना आसान है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में बैठे होलसेलर माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी, इसका जवाब कहीं नहीं। छोटे दुकानदार डर के मारे थरथरा रहे हैं, जबकि मुनाफाखोर बड़े खिलाड़ी अभी भी चैन से अपने स्टॉक पर नजर रखे हुए हैं। गुजरात में ऐसा क्या है वहां पर माफिया को राजस्थान के आईएएस अधिकारियों और पुलिस का कोई खौफ ही नहीं हैं। माल मंगवाने वाले के नाम मीडिया में छप रहे हैं, जुर्माना हो रहा है मगर माल का मुख्य सौदागर और राजस्थान के लोगों के जीवन में जहर घोलने वाला मजे कर रहा है??? ये कैसे होने दिया जा सकता है? जनता पूछ रही है कि अगर समस्या को जड़ से मिटाना है तो कार्रवाई भी समस्या की जड़ पर ही करनी होगी। ये तो कोई बात नहीं हुई कि जब चाहा, निकल पड़े, कार्रवाई कर दी। छठे चौमासे दो चार दिन लगातार कार्रवाई की और फिर चुपचाप बैठ गए। लेकसिटी में एक तरफ स्वच्छता अभियान बडे पैमाने पर चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर शहर की गलियों में प्लास्टिक थैलियां दिखाई देती रहेंगी, कचरे से लगा कर गौमाता के पेट तक प्लास्टिक का हाहाकार मचा है। राजस्थान में तो थैलियां बनती नहीं, यह जानकार बताते हैं। मगर गुजरात व अन्य राज्यों से आ जरूर आती है। उड़कर तो नहीं आती होगी। तो वहां टीम भेजकर भंडाफोड करने में क्या दिक्कत है???
निगम की ‘बड़ी कार्रवाई’ 2 क्विंटल प्लास्टिक तक ही सीमित रह जानी है और प्लास्टिक माफिया अभी भी हँस-हँस कर चिढ़ता ही रहेगा कि – “छोटी-मोटी कार्रवाइयों से हमें कौन रोक पाएगा?”
प्लास्टिक माफिया के गले की कौन बांधे घंटी, चलो!! व्यापारियों पर ही कार्रवाई कर सुर्खियां बंटोरते हैं?? निगम ने जब्त किया 2 क्विंटल प्लास्टिक, माफिया पर कार्रवाई कब??

Advertisements
